पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएड की परीक्षा भी करवाएगा उच्च शिक्षा विभाग

डीएड की परीक्षा भी करवाएगा उच्च शिक्षा विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | डीएडकी परीक्षा अब हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट करवाएगा। यह निर्णय स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा विभाग में तालमेल नहीं बैठने के कारण लिया गया है। अब तक स्कूल शिक्षा के जरिए इसकी परीक्षा होती थी। नेशनल कौंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन एनसीटीई के अधिकारियों ने चंडीगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइज चांसलर में इसका खुलासा किया। मीटिंग में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रभारी कुलपति डॉ. एमएसके खोखर शामिल थे। चंडीगढ़ में दो दिनों तक चली सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइज चांसलर की मीटिंग में सोमवार को एनसीटीई के अधिकारियों ने भी मीटिंग ली। मीटिंग में एनसीटीई भोपाल के चेयरपर्सन प्रो संतोष पंडा शामिल हुए। एमएड, बीएड और डीएड खासा परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहले एनसीटीई डीएड परीक्षा भी हायर एजुकेशन के दायरे में ला रही है। एनसीटीई का मानना है कि हायर एजूकेशन के जिम्मे तीनों की परीक्षा होने से व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। अब तक डीएड की परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग लेता रहा था। नया राज्य बनने के बाद तीनों का महत्व पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है।

जहां नहीं हो यह कोर्स तत्काल शुरू किया जाए

एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रो पंडा ने मीटिंग में शामिल सभी कुलपतियों को कहा कि जिस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यह कोर्स नहीं चल रहा है वहां इसे तत्काल शुरू किया जाए। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यह कोर्स पहले से चल रहा है। इस डिपार्टमेँट में 100 सीट है। बीएड और एमएड के सिलेबस में भी परिवर्तन पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जल्द ही बीएड भी दो वर्षीय पाठ़यक्रम होने जा रहा है। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

फैसला