- Hindi News
- निगम के पांच सब इंजीनियर रिलीव, त्रिवेदी को रोका
निगम के पांच सब इंजीनियर रिलीव, त्रिवेदी को रोका
बिलासपुर | इंजीनियरोंकी कमी से जूझ रहे नगर निगम के पांच सब इंजीनियरों को मंगलवार को रिलीव कर दिया गया। 9 सितंबर को शासन द्वारा जारी आदेश में निगम के छह सब इंजीनियरों का स्थानांतरण अन्य नगरीय निकायों में किया गया था। निगम कमिश्नर रानू साहू ने इनमें से एक इंजीनियर को सीवरेज के कार्य को ध्यान में रखकर रिलीव नहीं किया है।
सब इंजीनियर ललित त्रिवेदी को राहौद, श्याम मनोहर उज्जैनी को लोरमी, वर्षा डडसेना को बाराद्वार, आशीष अग्रवाल को खरौद, सीरिल भास्कर पापुला को डभरा और योगेश कुमार राठौर का तबादला नवागढ़ नगर पंचायत किया गया था। इनमें से त्रिवेदी की ड्यूटी सीवरेज सेल में लगाई गई थी, इसलिए उसे रिलीव नहीं किया गया। शेष पांच सब इंजीनियरों को निगम प्रशासन ने रिलीव कर दिया। इंजीनियरों की रिलीविंग डिप्टी कमिश्नर हिमांशु तिवारी की नोटशीट पर की गई। गौरतलब है कि नगर निगम के सेटअप के मुताबिक 24 सब इंजीनियरों के पदों में से तीन खाली थे। पांच सब इंजीनियरों के रिलीव होने के बाद अब आठ सब इंजीनियरों की कमी हो गई है। तत्कालीन कमिश्नर सौरभ कुमार ने नगर में चल रही बड़ी योजनाओं के कार्यों को ध्यान में रखकर 24 के बजाय 48 सब इंजीनियरों सहित एई, ईई को मिलाकर 40 इंजीनियरों की नियुक्ति की मांग शासन से की थी।
परंतु इस ओर ध्यान देने की बजाय उल्टे निगम के 6 इंजीनियरों का स्थानांतरण कर दिया गया। शासन के आदेश में इंजीनियरों का तबादला करने के साथ उनके स्थान पर दीगर निकायों से इंजीनियरों की पदस्थापना नहीं की गई। इंजीनियरों की कमी से निगम के निर्माण और विकास कार्यों के प्रभावित होने की नौबत है।
अमल