पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइग्रेशन जमा नहीं हुए तो 500 अंकसूचियां रुक जाएंगी

माइग्रेशन जमा नहीं हुए तो 500 अंकसूचियां रुक जाएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | ऐसेस्टूडेंट जिन्होंने एडमिशन या पुनर्मूल्यांकन के दौरान माइग्रेशन पात्रता प्रमाण-पत्र जमा नहीं किए हैं वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने उन्हें 25 सितंबर तक मौका दिया है। इस दौरान भी वे कमियों को पूरा नहीं करते हैं तो उनकी अंकसूची रोक दी जाएगी। यूनिवर्सिटी में करीब 500 अंकसूचियां इन कमियों के कारण रुकी हुई है।

एडमिशन और पुनर्मूल्यांकन के दौरान कई स्टूडेंट ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए। आवेदनों की स्क्रूटनी के दौरान जब ये कमियां पाई गईं तो स्टूडेंट को आगाह किया गया। इसके बावजूद उन्होंने दस्तावेज जमा नहीं किए। यही वजह है कि 500 अंकसूचियां काॅलेजों को नहीं भेजी जा सकी। स्टूडेंट को अंकसूची की चिंता भी नहीं है तभी तो कई बार सूचना देने के बाद भी वे माइग्रेशन और पात्रता प्रमाण-पत्र जमा नहीं कर रहे हैं। स्टूडेंट की इस लापरवाही के बाद यूनिवर्सिटी भी सख्ती के मूड में है। यूनिवर्सिटी ने साफ कह दिया है कि स्टूडेंट हर हाल में 25 सितंबर तक माइग्रेशन और पात्रता प्रमाण-पत्र जमा कर अपनी अंकसूची ले जाएं। यदि वे प्रक्रिया का पालन नहीं करते हैं तो यूनिवर्सिटी उनके आवेदनों पर विचार नहीं करेगी।