पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदू चौक से बाइक के बाद साइकिल भी ले गए चोर

इंदू चौक से बाइक के बाद साइकिल भी ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| इंदूचौक में रहने वाले अधेड़ की किसी ने साइकिल चुरा ली। इससे पहले उनकी बाइक चोरी हो गई थी। इंदू चौक निवासी मोहन सोनी पति परमेश्वर सिंह (58 वर्ष) मंगलवार की सुबह वकील से मिलने मिशन हाॅस्पिटल के पास आए थे। वकील के घर के बाहर उन्होंने अपनी साइकिल खड़ी की और भीतर गए। कुछ देर बाद लौटकर आए तो उनकी साइकिल गायब थी। उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। साइकिल में रखे झोले में जरूरी कागजात थे।

19 अगस्त को उनकी घर से बाहर से बाहर चोरी हो गई थी। मोहन सोनी के अनुसार पिछले पांच साल के भीतर अलग अलग इलाके से उनकी 10 साइकिलें चोरी चली गई। इनमें से कोई भी नहीं मिला।