पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटका नया रायपुर रेल लाइन प्रोजेक्ट

अटका नया रायपुर रेल लाइन प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीसे नया रायपुर के मध्य बिछाए जाने वाले 20 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का प्रोजेक्ट फिलहाल अटक गया है।

नया रायपुर विकास प्राधिकरण और रेलवे के मध्य मई महीने में ही नई रेल लाइन के लिए एमओयू होने वाला था। लेकिन जमीन की लेनदेन के विवाद के कारण अभी तक एमओयू नहीं हो सका है। रेलवे ने रेल लाइन के लिए बजट आने के बाद भी टेंडर फाइनल करने की प्रक्रिया रोक दी है। जब तक जमीन हस्तांतरण का मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक रेल लाइन बिछाने की दिशा में काम नहीं होगा। नई राजधानी क्षेत्र में स्लीपर लाकर रखा गया है। इससे यहां नई रेल लाइन बिछने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

^जब तक एनआरडीए और रेलवे के साथ एमओयू नहीं हो जाता, नई राजधानी में रेल लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं होगा। एमओयू के बाद ही टेंडर अवार्ड किया जाएगा।^ राजेंद्रअग्रवाल, सीपीआरओ,बिलासपुर जोन

^रेललाइन बिछाने के लिए जमीन दे दी है। लेकिन हम चाहते हैं कि इस जमीन के बदले हमें छोटी लाइन की जमीन दे दी जाए। रेलवे इसके लिए तैयार नहीं है।^ एसएसबजाज, उपाध्यक्ष,एनआरडीए