- Hindi News
- सिंधी समाज ने महालक्ष्मी सगडा पर्व मनाया
सिंधी समाज ने महालक्ष्मी सगडा पर्व मनाया
सिंधी समाज ने महालक्ष्मी सगडा पर्व मनाया
बिलासपुर| परिवारकी सुख समृद्धि के लिए सिंधी समाज की महिलाओं ने महालक्ष्मी सगडा पर्व मनाया। पूज्य सिंधी पंचायत शनिचरी पड़ाव महिला विंग ने भाई वरियाराम गुरुद्वारा में इसका आयोजन किया। सरिता डोडवानी ने बताया कि महिलाएं उपवास रखकर हल्दी लगे कच्चे धागे के 16 तंद मिलाकर उसमें 16 गांठ लगाकर सगडा बनाती हंै। इसके 16वें दिन इसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि महालक्ष्मी सगडा की बड़ी महिमा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए बनाए गए सगडा को मीठी रोटी या फिर अन्य व्यंजन के साथ लपेटकर किसी मंदिर, गुरुद्वारे में महालक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। इसके बाद कथा सुनकर पूजा की जाती है। यह पर्व सिंधी समाज में धूमधाम से मनाया जाता है। पूजा के दौरान कोमल वाधवानी, आभा वाधवानी, कंचन ढारवानी, लाजवंती खुशालानी सहित अन्य उपस्थित थीं।