पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार से रिटायर्ड रेंजर ने की गाली गलौज

तहसीलदार से रिटायर्ड रेंजर ने की गाली-गलौज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटायर्डरेंजर ने तखतपुर के तहसीलदार से उनके दफ्तर में जाकर गाली-गलौज की। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है।

जरहागांव क्षेत्र के ग्राम बरेला निवासी परसराम साहू रिटायर्ड रेंजर है। उसकी प|ी की मायके में जमीन है। वह अपने भाइयों से बंटवारा चाहती है। इसके लिए उसने तखतपुर के तहसील कार्यालय में बंटवारानामा का आवेदन दिया था। तहसीलदार एसपी बंजारे ने इसे खारिज कर दिया। रिटायर्ड रेंजर बुधवार को तहसील आॅफिस गया। बाबू से मिला तो उसे जानकारी हुई। रिटायर्ड रेंजर तहसीलदार के कक्ष में गया और मामला खारिज करने का कारण पूछा। इससे दोनों के बीच में विवाद हो गया। तहसीलदार ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर रिटायर्ड रेंजर के खिलाफ धारा 323, 353, 294 के तहत जुर्म दर्ज किया।

पैसे मांगने का आरोप

इधररिटायर्ड रेंजर ने तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि बंटवारानामा के लिए बाबू से संपर्क किया तो वह खुद के लिए एक हजार तहसीलदार के लिए पांच हजार रुपए की मांग की। वह रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए तहसीलदार कक्ष में जाकर उनसे पूछताछ की। तहसीलदार इससे भड़क गए और रिपोर्ट दर्ज करा दी।