पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर हुई देवशिल्पी की पूजा

विश्वकर्मा जयंती पर हुई देवशिल्पी की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवशिल्पीविश्वकर्मा की जयंती पर उनकी पूजा-अर्चना की गई। पुराणों के अनुसार राजा इंद्र के लिए अलकापुर, कुबेर के लिए लंकापुरी, भगवान के लिए कैलाश और भगवान कृष्ण के अनुरोध पर उनके सखा सुदामा के लिए भव्य महल का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था। इसी प्रकार उन्होंने युधिष्ठिर के लिए ऐसा अदभुत महल बनाया था, जिसमें जल और जमीन में अंतर कर पाने के कारण दुर्योधन को अपमानित होना पड़ा था। देवशिल्पी विश्वकर्मा को उच्च कोटी का अभियंता कहा जाता है।

इस अवसर पर एसईसीएलकेसिविल विभाग, परिवहन, कंप्यूटर, उत्खनन, टेलीफोन, एसी प्लांट, विद्युत यांत्रिकी, इंदिरा विहार, वसंत विहार प्रशासन विभाग, एसईसीएल मुख्यालय और इंदिरा विहार वसंत विहार इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर झांकी सजाई गई। इसमें निदेशक वित्त एपी पंडा, निदेशक तकनीकी आरपी ठाकुर, श्रद्धा महिला मंडल की टीम अधिकारी उपस्थित थे।

भगवानपरशुराम सेवा समिति नेविश्वकर्मा पूजा के बाद रतनपुर महामाया मंदिर स्थित भैरव बगीचा में पौधरोपण किया। इस दौरान सूर्यकांत दुबे, सुरेश तिवारी, जीवन मिश्रा, सूरज मिश्रा, नागेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। नगरनिगम केप्रकाश विभाग में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।