चिंगराजपारा क्षेत्र से युवती घर से गायब
चिंगराजपारा क्षेत्र से युवती घर से गायब
बिलासपुर| सरकंडाक्षेत्र की युवती अपने घर से गायब है। मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 21वर्षीय युवती चिंगराजपारा प्रभात चौक की रहने वाली है। मंगलवार की सुबह वह घर पर थी। दोपहर को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो नहीं मिली। बुधवार को उसकी मां ने थाने जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।