- Hindi News
- दलित साहित्य अकादमी ने किया प्रतिभा सम्मान
दलित साहित्य अकादमी ने किया प्रतिभा सम्मान
बिलासपुर| भारतीयदलित साहित्य अकादमी का राज्य स्तरीय मिलन समारोह गुरुर बालोद में हुआ। इसमें शिल्प कला, खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। इसमें बीटीआई बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. पीआर बसंता को आदर्श प्राध्यापक सम्मान 2014 ज्योतिबा फूले स्मृति प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एनडी चंद्रा, प्राध्यापक आरपी टंडन कांकेर, डॉ. शीला शर्मा कोदीपारा, डॉ. पी. ध्रुव प्राध्यापक दुर्ग, डॉ. विनोद वर्मा और डॉ. बसंती वर्मा थे।