पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कूर्मि क्षत्रिय समाज का अधिवेशन 29 नवंबर को

कूर्मि क्षत्रिय समाज का अधिवेशन 29 नवंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| युवाकूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर, छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय समाज और छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि समाज कवर्धा ने 29 नवंबर को प्रादेशिक अधिवेशन का आयोजन किया है। दूसरे दिन 30 नवंबर को गांधी मैदान कवर्धा में 13वां कूर्मि संझा का आयोजन किया जाएगा। समाज के आदित्य कश्यप ने बताया कि समाज मिलन पत्रिका का प्रकाशन भी करेगा। इसमें कूर्मि समाज के सभी उपजातियों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए युवक की उम्र 21 और युवती की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।