- Hindi News
- स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
बिलासपुर | मंगलानाका रोड पर स्थित पलोटी स्कूल के सामने लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर स्कूल की प्राचार्य ने चिंता जताई है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। प्राचार्य ने कहा है कि स्कूल के सामने ही वाहनों की रेलमपेल मची रहती है। स्कूल लगने और छूटने के समय भी अस्त-व्यस्त ट्रैफिक के कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 6 सितंबर को ही सड़क हादसे में कुछ स्कूली बच्चों को चोटें अाई थीं। हादसे को रोकने के लिए वहां स्पीड ब्रेकर जरूरी हो गया है।