पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेदिया का निलंबन खत्म, एसई ऑफिस किया अटैच

बेदिया का निलंबन खत्म, एसई ऑफिस किया अटैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकनिर्माण विभाग के बिलासपुर डिवीजन एक में ईई रहे वीरेंद्र सिंह बेदिया का निलंबन बुधवार को शासन ने समाप्त कर दिया। उन्हें एसई आफिस बिलासपुर में अटैच कर दिया गया है। बेदिया ने दोपहर बाद अपनी ज्वाइनिंग दे दी है।

अंडर ग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट से शहर की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी थीं। हाईकोर्ट की लगातार फटकार से पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन सचिव आरपी मंडल खासे नाराज थे। उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग का सचिव भी बना दिया गया था। शहर की सड़कों की हालत देखने पहुंचे सचिव ने छह महीने पहले 11 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग बिलासपुर डिवीजन के ईई वीरेंद्र सिंह बेदिया और नगर निगम सीवरेज सेल के ईई पीके पंचायती को सस्पेंड कर दिया। पंचायती का निलंबन तो जल्दी समाप्त कर दिया गया था, लेकिन बेदिया के मामले में जांच चलती रही। इस बीच बिलासपुर डिवीजन में ईई के पद पर आरके खाम्बरा की पोस्टिंग हो गई।

जांच पूरी होने के बाद राज्य शासन ने बुधवार को बेदिया का निलंबन खत्म कर दिया है। उन्हें अभी कहीं पदस्थ नहीं किया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग बिलासपुर जोन के एसई ऑफिस में अटैच किया गया है। 12 बजे शासन का आदेश एसई कार्यालय पहुंचा। बेदिया को जानकारी मिलते ही उन्होंने आदेश की प्रति लेकर दोपहर में ही एसई ऑफिस में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है।