पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी का सबब बने ट्रांसफॉर्मर को हटवाने निगम ने की पहल

परेशानी का सबब बने ट्रांसफॉर्मर को हटवाने निगम ने की पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलबाजार के विरासती गेट को बचाने के साथ ही बाधक बने ट्रांसफाॅर्मर को हटाने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। फूल चौक के द्वार के सामने लगा यह ट्रांसफॉर्मर ट्रैफिक में बाधक बनता है। बाजार में सड़क किनारे के खंबों की शिफ्टिंग की जा रही है। इस बीच निगम कमिश्नर के निर्देश पर एसई ने ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने के लिए सीएसईबी को पत्र लिखा है। व्यापारी संघों के प्रतिनिधिमंडल ने द्वार की डिजाइन-इस्टीमेट सौंपने के दौरान पिछले दिनों यह मांग भी उठाई थी।

गोल बाजार को संवारने के लिए दैनिक भास्कर की पहल पर चरणबद्ध ढंग से काम शुरू हो गया है। गोल बाजार के गेट पर ट्रांसफाॅर्मर के चलते केवल बेजा-कब्जा बढ़ रहा है, बल्कि बाजार के अंदर आने-जाने वालों को परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। ऐतिहासिक गेट की गरिमा और खतरे को भांपकर उसे शिफ्ट करने के लिए गोल बाजार व्यापारी संघ के कृष्णमोहन पांडे, मनीष सराफ, सुधीरा खंडेलवाल आदि ने मांग की थी। निगम के एसई सुधीर गुप्ता ने सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता को बुधवार को पत्र लिखा। इसमें गोल बाजार के गेट के सामने लगे ट्रांसफाॅर्मर को कहीं और शिफ्ट करने का आग्रह किया गया है। ट्रांसफाॅर्मर गोल बाजार की पश्चिम दिशा पर स्थित गेट के ठीक सामने है, जिसके चलते लोगों को असुविधा होती है। इसके आस-पास बेजा-कब्जा कर दुकानें गुमटियां लगाई गई हैं। ट्रांसफाॅर्मर हटाने के बाद गोल बाजार के गेट की खूबसूरती को प्रभावित करने वाली बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। अब इसके लिए सीएसईबी अमले की ओर से काम होना जाना है।

गोल बाजार में सदर बाजार की तरफ लगे ट्रांसफॉर्मर से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भास्कर मुहिम