- Hindi News
- पहली बार शिक्षकों से पूछा जाएगा, आपको कोई समस्या तो नहीं है
पहली बार शिक्षकों से पूछा जाएगा, आपको कोई समस्या तो नहीं है
स्कूलशिक्षा विभाग में समस्या बताकर थक चुके शिक्षकों के लिए राहत की बात है कि जल्द ही वे अपने आवेदन ब्लाॅक या जिला मुख्यालय में दे सकेंगे। आवेदन का जवाब अधिकारियों को तय तारीख पर शिविर में देना होगा। शासन से निर्देश हैं कि जिला ब्लाॅक स्तर पर लगने वाले शिविर में शिक्षकों की कोई भी समस्या बाकी नहीं रहनी चाहिए। समस्या चाहे जो भी हो अधिकारियों को शिविर में हर हाल में जवाब देना होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग इस साल शिक्षा गुणवत्ता वर्ष मना रहा है। इस मौके पर विभाग अपने शिक्षकों को तनावमुक्त रखना चाहता है ताकि वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाने में लगा सकें। यह तभी हो सकता है जब उनकी समस्या का निपटारा हो। यही वजह है कि विभाग को पहली बार अपने शिक्षकों की समस्या निपटाने की याद आई है। ब्लॉक में बीईओ को इसका प्रमाण-पत्र भी देना होगा कि उसने कितनी समस्याओं का निपटारा किया। स्कूल शिक्षा विभाग में समस्याओं की भरमार है। कोई प्रताड़ित करने की शिकायत कर रहा है, किसी को क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन अवकाश स्वीकृति और इंक्रीमेंट पर शिकायत हैं। शिक्षक इन सभी के आवेदन ब्लाॅक में दे सकते हैं। रेगुलर के अलावा सभी तरह के शिक्षकों को इस शिविर का लाभ मिलेगा।
विकासखंडों में कब, कहां लगेगा कैंप
{कोटा, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल कोटा,19 सितंबर, दोपहर 12 बजे
{ गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, गवर्नमेंट स्कूूल पेंड्रा, 20 सितंबर, दोपहर 12 बजे
{ मस्तूरी, गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल मस्तूरी, 22 सितंबर, दोपहर 12 बजे
{ तखतपुर, गर्ल्स स्कूल तखतपुर, 24 सितंबर, दोपहर 12 बजे
{ बिल्हा, गवर्नमेंट स्कूल बिलासपुर, 25 सितंबर, सुबह 11.30 बजे
{ बिलासपुर, गवर्नमेंट स्कूल बिलासपुर, 25 सितंबर, दोपहर 2.30 बजे
10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए प्राचार्यों की बैठक
19 अक्टूबर को जिला स्तरीय शिविर
ऐसेआवेदन जो बीईओ कार्यालय से आएंगे। उन्हें विषयवार सहेजने और समस्या निपटाने के बाद 19 अक्टूबर को होने वाले जिला स्तरीय शिविर में रखा जाएगा। इस शिविर में भी ब्लाॅक के समान ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे मामले जो डीईओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं उन्हें राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। हर डीईओ को 31 दिसंबर तक हर हाल में अंतिम प्रतिवेदन शासन को भेजना होगा।
ब्लॉकों में लिए जा रहे हैं आवेदन, 28 को शिविर
जिलेके कोटा, मस्तूरी, तखतपुर और