- Hindi News
- चिल्हाटी में बनेगा सेंट्रल स्कूल, जमीन की तलाश रहा
चिल्हाटी में बनेगा सेंट्रल स्कूल, जमीन की तलाश रहा
बिलासपुर| आनेवाले दिनों में चिल्हाटी में केंद्रीय विद्यालय बनेगा। इस संबंध में निर्णय लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। निर्माण के लिए जमीन की तलाश भी प्रशासन स्तर पर शुरू कर दी गई है। सीपत में एनटीपीसी शुरू होने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की मांग उठती रही। अब जाकर इस संबंध में प्रशासन ने प्रस्ताव पारित किया और चिल्हाटी में खाली जमीन होने की वजह से वहां बनाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय परिसर के लिए प्रशासन को कम से कम दस एकड़ जमीन की जरूरत है। कलेक्टर ने एसडीएम को जल्द से जल्द जमीन की तलाश कर चिह्नांकित करने और इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में जानकारी केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि देश के किसी भी हिस्से में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ही हरी झंडी दी जाती है तोरवा में एक केंद्रीय विद्यालय चल रहा है।
संचालित है।
यहां प्रतिभाशाली बच्चों का चयन अध्ययन का अवसर दिया जाता है।