- Hindi News
- बाइक से गिरकर महिला की मौत, देवर के खिलाफ जुर्म दर्ज
बाइक से गिरकर महिला की मौत, देवर के खिलाफ जुर्म दर्ज
बिलासपुर| कोटाक्षेत्र में देवर की बाइक में बैठकर जा रही महिला गिर पड़ी। इससे उसे गंभीर चोटें आई। इससे उसकी मौत हो गई। करगीकला निवासी रामेश्वरी पति भोलाराम 22 वर्ष 9 सितंबर को अपने देवर जितेंद्र ध्रुव के साथ बाइक में जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने देवर के खिलाफ धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।