- Hindi News
- क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा 7 दिसंबर को होगी
क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा 7 दिसंबर को होगी
बिलासपुर| नेशनलबोर्ड फार हायर मैथेमेटिक्स और परमाणु ऊर्जा विभाग 7 दिसंबर को क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा करवा रहा है। इसके लिए बिलासा गर्ल्स कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा की संयोजक डॉ. प्रेमलता वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए बिलासा कॉलेज के गणित विभाग में 8 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा में 10 वीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं।