- Hindi News
- पीपीआर बीमारी से बचाने भेड़, बकरियों को लगाए जाएंगे टीके
पीपीआर बीमारी से बचाने भेड़, बकरियों को लगाए जाएंगे टीके
बिलासपुर| भेड़-बकरियोंका दुश्मन समझे जाने वाले पीपीआर नामक बीमारी की रोकथाम के लिए जिले के करीब दो लाख भेड़-बकरियों को पशुपालन विभाग टीके लगाएगा। इसके लिए 25 सितंबर तक मुहिम चलाई जाएगी। टीके लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए 74 दलों का गठन किया गया है। इस बीमारी से आंख और नाक से पानी, कीचड़ आने, आंखों में लालपन, मुंह में दाने की शिकायतें आती हैं।