- Hindi News
- सिटी कोतवाली क्षेत्र से किशोरी गायब, अपहरण का मामला बना
सिटी कोतवाली क्षेत्र से किशोरी गायब, अपहरण का मामला बना
बिलासपुर| सिटीकोतवाली क्षेत्र से किशोरी गायब हो गई। परिजनों को आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना 15 सितंबर की है। 14 वर्ष की किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।