सूदखोर से परेशान, जान देने की काेशिश
बिलासपुर| सरकंडाक्षेत्र में सूदखोर से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। ऐन वक्त घरवालों को पता चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बंधवापारा निवासी मनोज कुमार ध्रुव (22 वर्ष)मजदूर है। उसने मोहल्ले में एक दुकान संचालक से 200 रुपए उधार लिए थे। इसके बदले संचालक ने उसका मोबाइल गिरवी रखा। रविवार को दुकानदार ब्याज सहित 500 रुपए वसूलने उसके घर पहुंचा। मनोज को उसने धमकाया। उसकी मां को पता चला तो उसने रुपए की व्यवस्था कर दुकान संचालक को दिए। इधर, दुकानदार के घर आकर गाली-गलौज करने से मनोज दुखी था। वह सीधे अपने कमरे में गया। दरवाजा बंद कर पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। उसे घरवालों ने बचाया।