पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमडी कॉलेज में मंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी

सीएमडी कॉलेज में मंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवादोंका अखाड़ा बने सीएमडी कॉलेज में अंतत: छात्रसंघ पदाधिकारियों की मांग के अनुसार मंत्री के भव्य समारोह को हरी झंडी दे दी गई है। जलसे पर कॉलेज प्रबंधन को करीब दो लाख रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि जानकार चेयरमैन के इस कदम को शह और मात के खेल का हिस्सा ही बता रहे हैं। ऐसे में नहीं लगता कि भविष्य में दोनों धड़ों के बीच जारी अदावत थमेगी। बहरहाल, इस सियासत का सबसे खराब पहलू ये है कि छात्र पिस रहे हैं। उनकी पढ़ाई और कॅरियर दांव पर है।

पहले शासन, फिर काबीना मंत्री की नाराजगी का खामियाजा भुगत रहे सीएमडी कॉलेज में महीनेभर से हालात खराब हंै। छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंत्री से दूरी बढ़ी तो प्रो. एसएन अग्रवाल को वित्तीय अधिकार मिलने के साथ विवाद और गहरा गया। परदे के पीछे दोनों प्रभारी प्राचार्य किसी किसी के इशारे पर काम करते रहे। कॉलेज में कार्यक्रम करवाने को लेकर जो दांव प्रबंधन के खिलाफ खेला गया उससे लग रहा था कि मंजूरी नहीं देने पर विवाद और बढ़ सकता है लेकिन चेयरमैन ने कूटनीतिक दांव खेल दिया। इसे भले ही प्रबंधन के आत्मसमर्पण के रूप में देखा जा रहा है लेकिन यह सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। संकल्प समारोह के रूप यह दिखाने की कोशिश है प्रभारी प्राचार्य अग्रवाल ने कार्यक्रम करवाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई बल्कि चेयरमैन ने संज्ञान लिया।

गौरतलब है कि इसमें काॅलेज के करीब 3 हजार छात्र-छात्राओं के लिए भोजन का इंतजाम है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का भी इंतजाम है।

आयोजन पर दो लाख रुपए खर्च होंगे

^नगरीयप्रशासन स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल कॉलेज में होने जा रहे संकल्प समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने पर्याप्त तैयारी की है। जिम्मेदारी बांटी गई है। पूरे आयोजन पर करीब दो लाख रुपए खर्च होंगे।\\\'\\\' -संजयदुबे, चेयरमैन,सीएमडी कॉलेज

क्यों पीछे हटे प्रभारी प्राचार्य अग्रवाल

प्रभारीप्राचार्य प्रो. एसएन अग्रवाल को काबीना मंत्री का सिपहसालार माना जाता है। ऐसे में जब छात्रसंघ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनके पास गए तो उन्होंने गेंद प्रबंधन के पाले में डाल दी। दूसरे दिन उनकी तबीयत खराब हो गई। इधर, छात्रों के दबाव मंे चेयरमैन दुबे को उनकी शर्तों के अनुसार कार्यक्रम की मंजूरी देनी पड़ी।