- Hindi News
- नाश्ता करने गया था, होटल मालिक के पैसे उठा लिए
नाश्ता करने गया था, होटल मालिक के पैसे उठा लिए
बिलासपुर | कवर्धानिवासी शिक्षाकर्मी शहर में काेचिंग कर रहा है। रविवार को रात 9.30 बजे वह दो साथियों के साथ विवेकानंद गार्डन के सामने होटल संतोष भुवन पहुंचा। यहां वे नाश्ता कर रहे थे। होटल मालिक हाथ धोकर उसके करीब से गुजरा। रुमाल निकालते समय उसकी जेब से 11 हजार रुपए गिर गए। शिक्षाकर्मी ने रुपए उठाकर जेब में रख लिए। काउंटर पर होटल मालिक को पैसे गिरने की जानकारी हुई। उसने होटल में लगे सीसी कैमरे के फुटेज देखे तो शिक्षाकर्मी पैसा उठाते नजर गया। होटल मालिक उसके पास पहुंचा और रकम मांगी। शिक्षाकर्मी ने पैसे उठाने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ। वे सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने होटल के सीसी कैमरे के फुटेज देखे। शिक्षाकर्मी को भी दिखाए। आखिरकार, शिक्षाकर्मी माना और रकम होटल मालिक को लौटाई।