पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले झगड़ा, फिर गाली गलौज और मार पीट

पहले झगड़ा, फिर गाली-गलौज और मार-पीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| चकरभाठाथाना क्षेत्र में पारिवारिक झगड़े में युवक से मार-पीट की गई। ग्राम डडहा निवासी राजेंद्र लोधी पिता चतुर राम (44 वर्ष) का आरोप है कि रविवार की शाम को राजेश लोधी ने उससे झगड़ा किया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। राजेश का आरोपी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं एक अन्य मामले में तीन युवकों ने मिलकर एक की पिटाई कर दी। घटना हेमू नगर में हुई। जेजे अस्पताल के पास आशीष सिंह पिता चमन सिंह (30 वर्ष) से गुफरान, इरफान, गोलू खुरसेल ने गाली-गलौज की। मना करने पर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।