निर्माणाधीन मकान से अवैध लकड़ियां जब्त
बिलासपुर|उसलापुर रोडमें कृष्णा नगर के निर्माणाधीन मकान से 99 नग सागौन साल के चार चिरान जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 50 हजार बताई गई है। डीएफओ एसपी मसीह ने बताया, मुखबिर की सूचना के आधार पर उड़नदस्ते को सीएसईबी कर्मचारी केके शुक्ला के मकान में सर्च वारंट के साथ सुबह भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान मकान की पहली मंजिल सीढ़ियों के नीचे रखे गए साल और सागौन के गीले चिरान मिले।
बरामद हुए। मकान मालिक के अनुपस्थित होने के कारण जब्तशुदा लकड़ी के दस्तावेज नहीं मिले,इसलिए जब्तशुदा चिरान कस्टडी में रखे गए हैं। वैध कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 52 के अंतर्गत पीओआर दर्ज किया गया है।