दुष्कर्म, आरोपी पर जुर्म दर्ज
बिलासपुर . बाड़ीमें महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। गौरेला क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला रात में घर के पीछे की बाड़ी में टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान गुम्मा कटरूटोला के रामनाथ गोंड़ ने उससे दुष्कर्म किया। गौरेला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।