पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से नदारद एचएम को नोटिस

स्कूल से नदारद एचएम को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत सीईओ ने स्कूल से गायब हैड मास्टर को नोटिस जारी किया है। सीईओ ने पिछले दिनों गौरेला और मरवाही के स्कूलों का निरीक्षण किया, इस दौरान सेखवा प्राइमरी स्कूल के हैड मास्टर गायब मिले थे। उन्होंने स्कूल के बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

जिला पंचायत के सीईओ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने पिछले दिनों गौरेला और मरवाही के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सेखवा प्राइमरी स्कूल पहुंचे। यहां के हैड मास्टर देव सिंह सलाम बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। गांव में तीन महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने और इंदिरा आवास का काम शुरू नहीं होने पर उन्होंने सचिव से जवाब मांगा है। इसके बाद वे ग्राम नाका के मॉडल स्कूल पहुंचे। यहां के शिक्षकों ने कई बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में होने की जानकारी दी।