- Hindi News
- पहली बार रबर मैट पर खास बूट के साथ हु तू तू...
पहली बार रबर मैट पर खास बूट के साथ हु तू तू...
पूर्वीक्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर यूनिवर्सिटी में रोमांचक मुकाबला हुआ। कबड्डी-कबड्डी... और हू तू तू... के बीच टीमें एक दूसरे को पछाड़ने में लगी रही। पहली बार रबर मैट पर बिलासपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले इसी तरह के मैट पर होते हैं। इसका खिलाड़ियों को अनुभव करवाने के लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रकार के मैट शूज उपलब्ध करवाए गए हैं।
स्पर्धा के दूसरे दिन पहला मुकाबला कोलकाता यूनिवर्सिटी बीआरए यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता ने बीआरए को एकतरफा 33-6 अंकों से हराया। दूसरा मुकाबला संबलपुर यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें संबलपुर ने 44-13 अंकों से सेंट्रल यूनिवर्सिटी को हराया। तीसरा मुकाबला पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर मणिपुर विवि के बीच हुआ। इसमें रविशंकर यूनिवर्सिटी ने 46-26 अंकों से मणिपुर को हराया। चौथा मैच उत्कल विवि भुवनेश्वर बीएचयू के बीच हुआ। इसमें उत्कल विवि ने 50-36 अंकों से बीएचयू को हराया। दूसरी पाली में पहला मैच मेजबान बिलासपुर विवि डाॅ. सीवी रमन विवि कोटा के बीच हुआ। इसमें मेजबान टीम ने एकतरफा 61-7 से डाॅ. रमन यूनिवर्सिटी को हराया। दूसरा मैच बरहामपुर विवि इंदिरा गांधी ट्राइबल विवि अमरकंटक के बीच हुआ। इसमें बरहामपुर विश्वविद्यालय ने दो अंकों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कल्याणी विवि डीडीयू गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें कल्याणी ने 50-31 अंकों से डीडीयू को पराजित किया। दूसरी पाली का चौथा मैच एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा कोलकाता यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें एपीएस 33-19 अंकों से पराजित हुआ।
रेलवे की डिपार्टमेंटल फुटबाल प्रतियोगिता एनईआई मैदान में मंगलवार को शुरू हुई।
पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता में दांव दिखाते खिलाड़ी।
आज भी होंगे मुकाबले, क्वाॅर्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे
बुधवारको भी दो पालियों में मुकाबला होगा। पहली पाली का पहला मैच संबलपुर कोलकाता के बीच, दूसरा मैच उत्कल विवि पं. रविशंकर विवि के बीच, तीसरा मैच बिलासपुर विवि टीएम विवि भागलपुर और चौथा मैच बरहामपुर विवि कल्याणी विवि के बीच खेला जाएगा। दूसरी पाली में क्वाॅर्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे। इसमें वीबीएस विवि जौनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एलएन मिथिला विवि दरभंगा वर्धमान विश्वविद्यालय प्रथम पाली की विजेता टीमों से क्वार्टर फाइनल के मैच खेलेंगे।