पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय सिंधी समाज के सम्मेलन में कलवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए

अखिल भारतीय सिंधी समाज के सम्मेलन में कलवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| अखिलभारतीय सिंधी समाज का 23वां राष्ट्रीय सम्मेलन रॉयल कालागुंट गोवा में 1 से 4 फरवरी को हुआ। इसमें देश भर से समाज के 623 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें समाज के हितों के संवर्धन हेतु 11 प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ ही 2015-17 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें नगर के वासू कलवानी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। साथ ही , उपाध्यक्ष राजकुमार ठारवानी, मंत्री प्रकाश ग्वालानी और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश दुहलानी को बनाया गया।