- Hindi News
- दुर्ग जम्मूतवी ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची रही अफरा तफरी
दुर्ग जम्मूतवी ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी
बिलासपुर| दुर्गसे जम्म्ूतवी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को काफी भीड़ रही। इसके चलते बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों का जनरल डिब्बे में चढ़ पाना मुमकिन नहीं था। स्लीपर कोच की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी।
जो जनरल डिब्बे में नहीं चढ़ पाए उन्होंने स्लीपर की टिकट बनवानी शुरू कर दी। इससे स्लीपर कोच भी यात्रियों से खचाखच भर गए। यात्रियों की परेशानी देखना छोड़ टीटीई स्लीपर की रसीद बनाने में ही जुटे रहे। जिनको इस ट्रेन से जाना था वे किसी तरह से बोगी में सवार हुए। इससे स्लीपर कोच में रिजर्वेंशन कराकर सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।