पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेढ़ काटी तो चचेरे भाई परिवार ने उसे ही काट दिया

मेढ़ काटी तो चचेरे भाई परिवार ने उसे ही काट दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. मेढ़ काटकर बैलगाड़ी निकालने पर चचेरे भाई और उसके परिवार ने वृद्ध पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। ग्राम धनगांव गोसवा निवासी धनका साहू पिता नान्हू 50 वर्ष बुधवार को अपने बेटे स्वारथ साहू 19 वर्ष सुरेंद्र साहू 15 वर्ष के साथ बैलगाड़ी में धान की फसल लेने खेत गया था। वहीं उसके चचेरे भाई सहनी साहू 60 वर्ष का भी खेत है। धनका की बैलगाड़ी खेत तक नहीं पहुंच रही थी, इसके कारण उसने सहनी के खेत की मेढ़ काट दी। सहनी को पता चला तो वह परिवार के साथ खेत पहुंचा और धनका साहू से गाली-गलौज करने लगा।
विवाद बढ़ने पर सहनी और उसके परिवार ने मिलकर धनका पर टांगी से हमला कर दिया। उन्होंने वृद्ध के सिर गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वारथ सुरेंद्र ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको भी मारने के दौड़ाया।

दोनों किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। स्वारथ ने जरहागांव थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी सहनी साहू उसकी प|ी तुलसी बाई 56 वर्ष, बेटे रामकुमार उर्फ सोनू 32 वर्ष, राजकुमार उर्फ राजा साहू 35 वर्ष, राजकुमार की प|ी सुमन बाई 31 वर्ष रामकुमार राजकुमार के 15 14 साल के दो नाबालिग बेटे सहित 7 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।