चार्ज नहीं देने पर एसएसी को नोटिस
बिलासपुर | चीफइंजीनियर द्वारा हटाए जाने के पांच दिन बाद भी वरिष्ठ लेखा लिपिक ने अपना प्रभार नहीं दिया है। डिवीजन ने एसएसी को नोटिस भेजकर तत्काल प्रभार सौंपने कहा गया है। इस मामले में बुधवार को एक ठेकेदार ने कार्यालय में जाकर शोर मचाया।
लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर डिवीजन में वार्षिक मरम्मत के काम के साथ-साथ अन्य मद के काम के लिए करोड़ों रुपए का टेंडर किया गया था। इसमें गड़बड़ी और गलत तरीके से भुगतान किए जाने की शिकायत चीफ इंजीनियर वीके भतपहरी से की गई थी। बार-बार रही शिकायतों पर गौर करने के बाद उन्होंने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि मामला क्या है। सभी लोगों से अलग-अलग बात करने के बाद भतपहरी ने मामले की जांच करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी को जांच अधिकारी बनाकर भेजा।
कार्रवाई