पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की टिकटें फाइनल कर दिल्ली हो गए रवाना मंत्री

भाजपा की टिकटें फाइनल कर दिल्ली हो गए रवाना मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर मेयर के लिए तीन नामों का पैनल

पूर्व मेयर सोनी सहित 68 ने खरीदे नामांकन फाॅर्म, दस ने जमा किए

पूर्वमेयर विनोद सोनी सहित तीन 68 लोगों ने मेयर पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए जहां नामांकन फॉर्म खरीदा वहीं दस ने पर्चा दाखिल भी किया। मेयर पद के लिए उर्मिला साहू ने तो पार्षद के लिए नौ उम्मीदवारों ने फाॅर्म जमा किया।

नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो चुकी है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस में किसी भी पार्टी ने अभी मेयर या पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इसके बाद भी नामांकन फाॅर्म खरीदने में भाजपाई पीछे हैं और ही कांग्रेसी। तीसरे दिन मेयर पद के लिए तीन तो पार्षद के लिए 68 लोगों ने नामांकन फाॅर्म लिए। मेयर अशोक पिंगले की असमय मौत के बाद विनोद सोनी को प्रभारी मेयर बनाया गया था लेकिन 2009 में मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद वे चुनाव नहीं लड़ सके। कांग्रेस की वाणी राव मेयर बनी थीं। मेयर की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद सोनी दावेदारी को लेकर चर्चा में थे, लेकिन आज उन्होंने मेयर का फाॅर्म खरीदकर कयासों पर मुहर लगा दी। इधर कांग्रेस नेत्री ममता साहू के अलावा भगवती साव ने भी मेयर का फाॅर्म खरीदा। उर्मिला साहू ने मेयर के लिए तो पार्षद कृष्णा रजक की प|ी लक्ष्मी रजक सहित आठ और उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल किया। प्रशासन को जमानत राशि के तौर पर इनसे 52 हजार 500 रुपए मिले।

तिफरासिरगिट्‌टी में एक-एक नामांकन दाखिल: पहलेचरण के चुनाव नगर पालिका परिषद् तिफरा नगर पंचायत सिरगिट्टी में होंगे। अध्यक्ष पदों के लिए वहां एक-एक नामांकन दाखिल किए गए। वहीं पार्षद पद के लिए सिरगिट्टी में दो और नगर पंचायत सकरी में चार लोगों ने नामांकन दाखिल किए।

नागरिकों को मतदान के समय ईवीएम मशीन का उपयोग कैसे करें, इसका अभ्यास करवाने में अमला जुटा है।

पार्टियां अपने तो प्रशासन अपने स्तर पर व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा है

पराजय वाले वार्ड में पूर्व पार्षद को पार्टी में शामिल किया

नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका अध्यक्षों के लिए पैनल तय

बिलासपुरनगर निगम मेयर के लिए तीन नामों का पैनल बनाने की सूचना मिली है। इसमें किशोर राय, विजय ताम्रकार के अलावा पूर्व पार्षद श्यामजी भाई पटेल, कोरबा के मेयर के लिए चित्रलेखा चंदेल, हरिकांति दुबे, रुक्मणि नायर, राय