पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी कांड का असर अब जनता बताएगी : पांडे

नसबंदी कांड का असर अब जनता बताएगी : पांडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| नसबंदीकांड में 13 महिलाओं या सिम्स में 17 बच्चों की मौत का असर निकाय चुनाव पर कितना पड़ेगा, इसका पता जनता के फैसले के बाद चलेगा। असिस्टेंट प्रोफेसरों के 666 खाली पदों पर भर्ती के लिए पीएससी से सलाह ली है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के 200 पद, लाइब्रेरियन के 62, पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसरों के 664 पद तथा इंजीनियरिंग में खाली 200 पदों पर भर्ती के लिए पहल की जा रही है। ये बातें उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कही। बिलासपुर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करने बुधवार को शहर पहुंचे मंत्री पांडे ने बताया कि राजस्व विभाग का दायित्व संभालने के एक साल के भीतर खाली पदों पर नियुक्तियों और पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। 1425 पटवारियों की भर्ती के बाद उन्हें ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। इसी प्रकार 60 से अधिक आरआई के प्रमोशन और नायब तहसीलदार से तहसीलदार और तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए डीपीसी करवाई जा चुकी है।

नजूल पट्टे के नवीनीकरण हेतु नियम बनेंगे

राजस्व मंत्री ने बताया कि आम लोगों को खसरा, नक्शा शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए महकमे में कंप्यूटराइजेशन कराया जा रहा है। 1984 में सरकारी जमीन पर बसे लोगों को दिए गए पट्टे की अवधि खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही नजूल पट्टे के भी नवीनीकरण के लिए नियम बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को भटकना पड़े।