- Hindi News
- किशोर पूज्य सिंधी समाज तोरवा के अध्यक्ष बने
किशोर पूज्य सिंधी समाज तोरवा के अध्यक्ष बने
बिलासपुर | पूज्यसिंधी पंचायत तोरवा की बैठक 8 दिसंबर को सिंधु भवन तोरवा में हुई। इसमें किशोर गेमनानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष दौलत विधानी ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय का ब्योरा देने के बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देवीदास वाधवानी, सदारंग माखीजा, श्रीचंद सिदारा, भगवानदास गंगवानी, गोवर्धनदास उभरानी की उपस्थिति में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।
इसमें पीएन बजाज, श्याम थावरानी, पूरन सिदारा, जवाहर सचदेव सहित अन्य उपस्थित थे।
-------------------
केंद्रीय विद्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज
बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय में 42वां जवाहरलाल नेहरु विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी कार्यक्रम 11 से 13 दिसंबर को आयोजित है। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय पीवीएस उषा हैं। इसमें रायपुर संभाग के 42 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, उड़ीसा और मध्यप्रदेश के छात्र शामिल होंगे। इसमें संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
----------------