पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे के ठेका सफाई कामगारों ने बंद किया काम

रेलवे के ठेका सफाई कामगारों ने बंद किया काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| रेलवेके ठेका सफाई कामगारों ने बुधवार की शाम से सफाई का काम बंद कर दिया। वे चाहते हैं उनके पीएफ की राशि कंपनी लौटा दे। उनके स्थान पर जब कंपनी ने दूसरे कामगारों को काम पर भेजा तो विवाद बढ़ गया। इस मामले में आरपीएफ को हस्तक्षेप करना पड़ा। रेलवे में सफाई का काम ठेके पर दिया गया है। ठेका कोलकाता की जनरल सिक्यूरिटी एंड इनफॉरमेशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने लिया है। इस कंपनी के 30 से 40 कर्मचारी बिलासपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत हैं। उन सभी कर्मचारियों के वेतन से उनके पीएफ की राशि काटी जाती है। बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी को पे स्लिप दिया जाता है। इसमें पीएफ काटे जाने की जानकारी होती है। सफाई कर्मचारियों ने जब ऑन लाइन पीएफ खाता देखा तो पता चला कि उनके खाते में उतना पैसा ही नहीं है जितना पैसा उनके वेतन से काटा जा रहा है।