पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराते सीखकर खुद की रक्षा कर सकेंगी हाईस्कूल की छात्राएं

कराते सीखकर खुद की रक्षा कर सकेंगी हाईस्कूल की छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अबकराते सीखकर छात्राएं खुद की रक्षा कर सकेंगी। हाईस्कूल छात्राओं को कराते की ट्रेनिंग देने की योजना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन ने तैयार की है। कन्या सरकंडा एमएलबी स्कूल में डीईओ हेमंत उपाध्याय ने इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने शारीरिक मानसिक शक्तियों का उपयोग आत्मरक्षा के लिए विधा सीखने पर जोर दिया। प्रशिक्षण जिला कराते संघ के प्रशिक्षक देंगे। जिला कराते संघ अध्यक्ष शिवप्रसाद निषाद उनके सहयोगियों ने कराते, जूडो, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट और कुंगफू के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।