पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदबुद्धि युवक देर रात महाराणा प्रताप चौक पर मिला

मंदबुद्धि युवक देर रात महाराणा प्रताप चौक पर मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | पुरानाबस स्टैंड से मंगलवार की दोपहर को गायब हुआ मंदबुद्धि युवक देर रात महाराणा प्रताप चौक के पास मिला। रिक्शा चालक उसे गांधी चौक पर छोड़कर भाग निकला था। युवक सामान लेकर दिनभर इधर-उधर भटकता रहा। उसके मिलने से परिजन पुलिस को राहत मिली है।

कोरबा जिले के दीपिका निवासी एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी हीरालाल गुप्ता का 32 वर्षीय बेटा सुनील कुमार उर्फ संजू मानसिक विकलांग है। मंगलवार को वह अपने पिता के साथ गोल बाजार आया था। सामान ज्यादा होने के कारण पिता ने बेटे को रिक्शे में बिठाकर उसे हंसा विहार जाने के लिए कहा। हंसा विहार से पिता-पुत्र को उसी रिक्शे से मंदिर चौक जाना था। पिता बाइक में रिक्शे के पीछे-पीछे जा रहे थे। पुराने बस स्टैंड के पास से रिक्शा गायब हो गया। पिता परेशान हो गए। रात को उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई। देर रात सुनील महाराणा प्रताप चौक के पास रिंग रोड की ओर से आता नजर अाया। वह सामान भी रखे हुए था। उसके मिलने से परिजनों को राहत मिली।

बोझ लिए भटकता रहा

रिक्शा चालक सुनील को गांधी चौक पर छोड़कर चला गया था। वह हंसा विहार के बजाय गांधी चौक क्यों ले गया, इसका पता नहीं चला है। परिजनों का कहना था कि यदि रिक्शा चालक को पता मालूम नहीं था तो उसे सुनील को थाने में ले जाकर छोड़ देना था। वह छोटी साइकिल, दो टब और सब्जी का थैला लेकर शहर में इधर-उधर भटकता रहा। घूमते-घूमते वह मंगला चौक होते हुए सकरी रोड पर चला गया था।