पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब के पांच मामले दर्ज किए गए

अवैध शराब के पांच मामले दर्ज किए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अलग-अलगथाना क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। रतनपुर पुलिस ने बेलतरा बाजारपारा निवासी रमेश जायसवाल 39 वर्ष के घर में डेढ़ लीटर महुआ शराब जब्त की। कोटा पुलिस ने मंगलवार की शाम बेलगहना खोंगसरा के गोविंद सिंह चंदेल 59 वर्ष को होटल में शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से छह पाव देसी शराब मिली। खोंगसरा में ही पारसनाथ कहार 62 वर्ष भी हाेटल चलाता है। पुलिस ने यहां से दो पाव देसी शराब जब्त की। इधर, तखतपुर क्षेत्र से जूनापारा चौकी पुलिस ने नेवसा निवासी जगदीश जायसवाल 30 वर्ष के घर से दो लीटर कच्ची शराब जब्त की। नेवसा से ही पुलिस ने शत्रुहन जायसवाल 35 वर्ष के मकान से ढाई लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। सभी मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।