चोर के साथ महिला खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर | पुलिसकी स्पेशल टीम ने जूना बिलासपुर क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया। मामले में नाबालिग चोर के साथ खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। जूना बिलासपुर निवासी हिमांशु कैवर्त्य पिता हरनारायण 26 वर्ष के मकान से एक दिन पहले कैमरा, मोबाइल चांदी की पायल चोरी हो गई थी। सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। चोरों की पतासाजी चल रही थी। पुलिस की स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर कतियापारा के नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने उससे हेंडीकेम मोबाइल बरामद किया। पायल को उसने जूना बिलासपुर की चंद्रिका बाई पति छोटेलाल यादव 38 वर्ष के पास बेचा था। पुलिस ने आरोपी महिला से पायल जब्त कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सिटी कोतवाली थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
खुलासा