पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कोनीऔर रतनपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। रायपुर निवासी सुकांत मिश्रा पिता केसी मिश्रा 44 वर्ष और विजय बहादुर सिंह पिता एसजे सिंह 30 वर्ष कार से रतनपुर की ओर जा रहे थे। सेंदरी बस स्टैंड के पास ट्रक सीजी 12 सी 3898 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोंटें आई। संजीवनी एंबुलेंस से उन्हें सिम्स लाया गया। यहां इलाज के दौरान सुकांत की मौत हो गई। गीतांजलि अपार्टमेंट निवासी अनिल पांडे पिता मनमोहन 20 ने कोनी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 297, 337, 304 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इधर, रतनपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेमरा निवासी अरविंद कुमार जायसवाल पिता शिवकुमार 20 वर्ष बुधवार की सुबह बाइक मेंं जा रहा था। सेमरा मेनरोड भाटा पुल के पास वह बाइक सहित पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जमादार जायसवाल पिता बोरर 65 वर्ष ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया।

वार्ड ब्वाॅय घायल

कोनीसे रतनपुर के बीच सड़क हादसे में किम्स हॉस्पिटल का वार्ड ब्वाय घायल हो गया। रवि दुबे पिता चंद्रकांत दुबे बाइक से रतनपुर जाने के लिए निकला था। भरारी के पास किसी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने विकल्प दीवान पिता विजय दीवान 36 वर्ष रिपोर्ट पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

घटना