- Hindi News
- अब 9 जनवरी को होगी जल उपयोगिता समिति की बैठक
अब 9 जनवरी को होगी जल उपयोगिता समिति की बैठक
बिलासपुर| संभागस्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक अब 15 दिसंबर की जगह 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट के मंथन हॉल में होगी। जल संसाधन मंडल के अधीक्षण अभियंता के मुताबिक बैठक में संभाग के बड़े बांधों में जल भराव की स्थिति, खरीफ की सिंचाई उपलब्धता रबी सिंचाई लक्ष्य का निर्धारण करने के साथ ही खाद-बीज कीटनाशक पर विस्तार से चर्चा होगी।