पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन से तीन पंखे चोरी हो गए

देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन से तीन पंखे चोरी हो गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| नगरनिगम के शास्त्री हाई स्कूल मैदान में स्थित पं देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन से दो दिन पहले तीन पंखे चोरी हो गए। इसी प्रकार भवन के कूलर तथा एग्जॉस्ट फैन की वायरिंग के तार काटे जाने की जानकारी मिली है। पंखों की चोरी होने की सूचना जोन प्रभारी को दी जा चुकी है। दीक्षित सभा भवन से पंखों की चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पंखे चोरी होने की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में की जा चुकी है। बताया जाता है कि एग्जाॅस्ट फैन के लिए दीवार पर किए गए होल से ही चोर अंदर पहुंच कर पंखे उतार ले गए।