- Hindi News
- करगीरोड | व्यक्तित्वनिर्माण में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों
करगीरोड | व्यक्तित्वनिर्माण में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों
करगीरोड | व्यक्तित्वनिर्माण में खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक, मानसिक एकाग्रता जीवन में मुस्कुराते हुए संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। यह बात पीपरतराई के सीएसआर कॉलेज में सेक्टर राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्राचार्य डा.डीएन शर्मा ने कही। सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुअा। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर प्रहलाद सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रेखा ठाकुर, बृजमोहन सिंह, गणेश गुप्ता थे। मुख्य अतिथि ने समय अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्राचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर करगीरोड के बीएल काशी, यूटीडी के मनीष सक्सेना साइंस कॉलेज के जगदीश यादव अन्य उपस्थित थे। संचालन सुरेश चौहान ने किया। आयोजन में सीएसआर कॉलेज के स्टाफ ने योगदान दिया। आभार प्रदर्शन प्राध्यापिका अंशु शर्मा ने किया। इसमें सेक्टर बिलासपुर के लिए प्रतियोगियों का चयन किया गया।
व्यक्तित्व निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान