सलीम व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने
बिलासपुर। तारबाहरनाका इंदिरा चौक व्यापारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से मो. सलीम को अध्यक्ष अौर राजेश रजक को महासचिव चुना गया। अध्यक्ष मो. सलीम ने अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें संरक्षक शेख गफ्फार, किशोरी लाल गुप्ता, महेश चौकसे, एलएन राव, त्रिलोकी सिंह सलूजा, प्रमुख सलाहकार कांतिलाल राठौर, गोपाल देव, मुकेश चौकसे, मोना खान, शेख गब्बार, संजय महोबे, आशीष दास, हाजी शेख रहमान, अजीत लालवानी, सफी अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, कमलेश लव्हात्रे, कोषाध्यक्ष शेख नईम, संगठन सचिव मनीष गुप्ता, मनोज ठाकुर, विजय चंदेल, थामस एंथोनी, विनोद श्रीवास, सह-सचिव दीपक सोनवानी, शेख ताजिम, राजू श्रीवास, इरफान अहमद शामिल किए गए। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की गई।