पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं पूरक में 89 फीसदी फेल

दसवीं पूरक में 89 फीसदी फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं पूरक के नतीजे घोषित कर दिए। परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। परीक्षा में 1 लाख 11 हजार 90 छात्र शामिल हुए। इसमें केवल 12 हजार 589 छात्र सफल रहे। परीक्षा का परिणाम 11.45 फीसदी रहा। जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा के बाद पूरक की पात्रता मिली थी उन छात्रों के अलावा फेल होने के वाले छात्र भी क्रेडिट योजना के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे।





मुख्य परीक्षा के नतीजों के तुरंत बाद पुनर्मूल्यांकन के आवेदन मंगाए गए। पुनर्मूल्यांकन के नतीजे देरी से जारी किए गए। इससे जिन छात्रों का परीक्षाफल नहीं बदला उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी करने ज्यादा समय नहीं मिला। इसी वजह से उनका परीक्षाफल प्रभावित हुआ।