पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे का अड्‌डा बना मिनी बस्ती वार्ड, रहवासी पहुंचे कलेक्टोरेट

नशे का अड्‌डा बना मिनी बस्ती वार्ड, रहवासी पहुंचे कलेक्टोरेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनीबस्ती वार्ड जरहाभाठा के रहवासियों ने वार्ड में नशे नशेड़ियों का अड्‌डा बनने की शिकायत कलेक्टर से की। उनके साथ वार्ड के पार्षद भी पहुंचे। उन्होंने बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही।

सोमवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट में सतनाम युवा समिति की अगुवाई में जरहाभाठा कॉलेज के पीछे रहने वाले लोग बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। उन्हें आते देखकर मेनगेट बंद कर दिया गया और भीड़ की वजह से सड़क पर आवागमन थोड़ी देर के बाधित हो गया। इसके बाद वार्ड के भाजपा पार्षद अनुज टंडन के साथ कुछ महिलाओं को कलेक्टोरेट परिसर के भीतर आने दिया गया। महिलाओं ने कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेशी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि वार्ड सिविल लाइन थाने से दो किमी तो कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय और अाबकारी विभाग के कार्यालय से महज एक किमी की दूरी पर स्थित है लेकिन वहां आए दिन लूट-पाट, चोरी, डकैती, महिलाओं से छेड़छाड़ और विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। शराब ठेकेदार के पंडों से लेकर नशे का इंजेक्शन लगाने वाले और बेचने वाले इलाके में सक्रिय है। इनकी वजह से ही विवाद खड़ा होता है। इससे स्कूली बच्चों के अलावा वार्डवासी परेशान है। उन्होंने नशे पर प्रतिबंध लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशीला पाठक, अमृत लाल टंडन, रीना कुर्रे, सीता कोशले आदि शामिल है।

मिनी बस्ती के लोग सोमवार की दोपहर रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे।