पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म की नीयत से ले गया था सात साल की बच्ची को

दुष्कर्म की नीयत से ले गया था सात साल की बच्ची को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारबाहरमें एक युवक ने दुष्कर्म की नीयत से सात साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। वह उसे एक खंडहर में ले गया। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

तारबाहर के गुरु घासीदास नगर की सात वर्षीय बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है। वह हर रोज की तरह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 3 बजे लौटकर घर आई। वह घर के बाहर ही खड़ी थी। इसी बीच मोहल्ले का राकेश सोनवानी उर्फ चिंटू 21 वर्ष हाथ खींचते उसे पास के ही एक खंडहर में ले गया। उसे कुछ देर तक बहलाकर अपने साथ रखा।

इसी बीच दुष्कर्म की नीयत से उससे छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया। युवक पकड़े जाने के डर से वहां से भाग खड़ा हुआ। लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने युवक की खोजबीन की। बाद में बच्ची की बड़ी बहन उसे लेकर तारबाहर थाने गई और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।