पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोक समाचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| मंगलाचौक निवासी रमेश लाल आईलानी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मेठाराम, प्रतापराय के भाई, जितेंद्र आईलानी के पिता और जगदीश इंद्र विक्की आईलानी के चाचा थे। उनका अंतिम संस्कार 16 सितंबर की सुबह 10 बजे कस्तूरबा नगर स्थित झूलेलाल मुक्तिधाम में किया जाएगा।

इंद्रमोहनबोलर

बिलासपुर| शहरकांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर के बड़े भाई इंद्रमोहन बोलर का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मधुबन श्मशान घाट में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गीतावर्मा

बिलासपुर| मोपकानिवासी बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलहरण लाल वर्मा की प|ी पूर्व सरपंच गीता वर्मा का 15 सितंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 सितंबर की दोपहर 12 बजे मोपका में किया जाएगा। वे मनोज केदारनाथ वर्मा की माता थीं।

हीराधरपटेल

बिलासपुर| ग्रामबैमा निवासी हीराधर पटेल का 105 वर्ष की आयु में 12 सितंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया गया। वे गुलाब राम, दशाराम पटेल के पिता थे।

विद्यादेवीदुबे

बिलासपुर| ग्रामपीपरडुला (सरसींवा) निवासी विद्यादेवी दुबे का 74 वर्ष की आयु में 15 सितंबर को निधन हो गया। वे 4 महीने से अवस्थ थी। वे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत रमेश दुबे की माता थीं। उनके अंतिम संस्कार में परिजन ग्रामीण शामिल थे।