- Hindi News
- अभियंता दिवस पर इंजीनियरों का सम्मान हुआ
अभियंता दिवस पर इंजीनियरों का सम्मान हुआ
अखिलभारतीय विकास संस्कृति अभियंता परिषद् ने अभियंता दिवस पर होटल शिवा इंटरनेशनल सभागार में कई कार्यक्रम आयोजित किए।
डॉ. एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर अभियंता दिवस मनाया जाता है। इसमें अधीक्षण अभियंता वीके श्रीवास्तव को अभियंता र| राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अभियंता गौरव प्रांतीय सम्मान से हाईकोर्ट के अधिवक्ता मतीन सिद्दिकी और सहायक अभियंता महासमुंद केपी सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसदेव कछार के मुख्य अभियंता बीडी वैष्णव थे। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. बृजेश सिंह ने की और वरिष्ठ अतिथि मिनी माता बांगो के मुख्य अभियंता एसके दुबे थे। साहित्यिक सम्मानों में शशिभूषण तिवारी को समीक्षा गौरव सम्मान, राजेश जैन राही रायपुर को साहित्य गौरव और हिलेंद्र ठाकुर को कला गौरव सम्मान दिया गया। जल पर्यावरण विमर्श विषय पर केन्द्रित संगोष्ठी में संयोजक अनिल तिवारी, सीपी शर्मा, आरके खांबरा, एमके जैन, एसबी तिवारी, उज्जवलवर्णा गांगुली सहित अन्य वक्ताओं ने जल पर्यावरण के विभिन्न पक्षों पर चर्चा करते हुए उतराखंड त्रासदी और कश्मीर त्रासदी को पर्यावरण से छेड़छाड़ का दुष्परिणाम बताया। साथ ही भविष्य में अनियंत्रित निर्माणों पर अंकुश लगाने की अपील भी की। पर्यावरण संबंधित सम्मानों में पर्यावरण गौरव प्रांतीय सम्मान से आईए सिद्दकी और एसके बर्मन को सम्मानित किया गया। पर्यावरण मित्र सम्मान उज्जवलवर्णा गांगुली, सूर्यप्रकाश भोई, शिखा तिवारी, आदर्श तिवारी, शेफाली साखरिया को दिया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन आईएन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में राजेश जैन राही, महेश शर्मा, डॉ. बृजेश सिंह, एके यदु, राघवेंद्र दुबे, हरवंश शुक्ला, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें अभियंताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने मनमोहक गीत, गजलों की प्रस्तुति दी।